ब्रिटनी स्पीयर्स कबूलेंगी इस्लाम
पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के बारे में ताजातरीन अफवाह यह है कि वे इस्लाम कबूल कर अदनान गालिब नाम के एक शख्स के साथ पाकिस्तान आ रही हैं. एक फोटो एजेंसी के लिए काम करने वाले गालिब (35) को एक ऐसी सोने की खदान ढूँढ़ने वाले के तौर पर देखा जा रहा है, जिसके बगैर ब्रिटनी जीने के बारे में सोच भी नहीं सकतीं.
मीडिया में आई खबरों के अनुसार गालिब का परिवार बर्मिंघम का एक प्रतिष्ठित सुन्नी परिवार है. वह इस खबर को सुनकर इस कदर सदमे में है कि उन्होंने उसे अपने परिवार से अलग कर दिया है. इस सप्ताह उसके पिता ने उसे अंतिम चेतावनी दे ही दी.
न्होंने कहा ब्रिटनी को छोड़ दो नहीं तो तुम मेरे लिए मर गए. इस समय महिलाओं के बीच यह चर्चा आम है कि दो बार तलाक ले चुकी इस गायिका का रोमांस पाकिस्तानी मूल के गालिब के साथ जोरों पर है. ब्रिटेन के सन अखबार के अनुसार ब्रिटनी अपनी मौत का नाटक रचकर इस्लाम कबूल कर पाकिस्तान जाकर एक नई जिंदगी शुरू करना चाहती हैं.
ब्रिटनी स्पीयर्स की बात कोई नई नहीं है, वह किसी के भी प्रेम में पड़ सकती हैं, लेकिन उनसे पहले जेमिमा और डायना पाकिस्तानी मर्दों के फेर में पड़ चुकी हैं. डायना के साथ अपने प्रेम प्रसंग के बारे में चुप्पी तोड़ने के साथ ही हसनात खान की कहानी के बारे में चर्चा जोर पकड़ गई है.


Click it and Unblock the Notifications