बहन को देख ब्रिटनी को आई बच्चों की याद

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार ब्रिटनी को अस्पताल में घूमते हुए देखा गया, हालांकि वे अपनी 17 वर्षीय बहन और उसके नवजात बच्चे से मिलने नहीं गईं और लास एंजलिस लौटते समय हवाईअड्डे पर ब्रिटनी को रोते हुए भी देखा गया था।
ब्रिटनी के दोनों बच्चों की देखरेख का जिम्मा उसके पूर्व पति केविन फेडेरलाइन के पास है। हाल ही में एक सुनवाई के दौरान बच्चों को रातभर साथ रखने की आज्ञा न्यायालय ने उन्हें दे दी है। इस फैसले से वह खुश हैं। उन्हें लगता है कि 15 जुलाई की सुनवाई के बाद उन्हें और भी अधिकार मिल जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications