ब्रिटनी फ़िर से ग़ालिब के साथ
ब्रिटनी स्पेअर्स फ़िर से अपने बॉयफ्रेंड के साथ देखी गई हैं और जैसे ही पत्रकारों ने ब्रिटनी और ग़ालिब को रँगे हाथों पकड़ा तो ग़ालिब के तो होश ही उड़ गए. लेकिन मौके की नजाकत को देखते हुए ब्रिटनी ने कहा कि उनके और ग़ालिब के बीच सब कुछ सामान्य है.
पिछले दिनों जो हंगामा हुआ वो सब झूठ है और मैं अभी भी ग़ालिब से बहुत प्यार करती हूँ. ब्रिटनी की दिमागी हालत को लेकर जो सवाल उठाये जा रहे थे वो कहीं न कहीं सच साबित हो रहे हैं.
कुछ दिनों पहले ख़ुद ब्रिटनी ने बयान दिया था कि वो ग़ालिब पर केस करने जा रही हैं. और वही ब्रिटनी ग़ालिब की बाँहों में सर रखकर ऐसे बैठी हैं जैसे कि कुछ हुआ ही ना हो. कहीं ब्रिटनी की हालत भी कुछ ऐसी न हो जाए कि पत्रकार उनके पास जाना ही बंद कर दें.
बहरहाल इतना कहा जा सकता है कि ये मामला फिलहाल के लिए शांत है लेकिन पता नही कब ब्रिटनी का दिमाग घूम जाए और ग़ालिब जेल कि सलाखों के पीछे पहुँच जाएं.


Click it and Unblock the Notifications