ब्रिटनी को अपने माता-पिता की जरूरत
भले ही ब्रिटनी स्पीयर्स के अपने माता-पिता के साथ संबंध मधुर नहीं रहे हों लेकिन, इन दिनों ब्रिटनी को उनकी जरूरत महसूस हो रही है. यही वजह है कि स्पीयर्स ने पिछले दिनों अपने माता-पिता से कहा कि वह हमेशा उसके सिरहाने रहें. दिमागी अस्थिरता के कारण इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करायी गई मशहूर पॉप गायिका ब्रिटनी स्पियर्स को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.
इस बीच कल ब्रिटनी की मां लिन स्पियर्स ने अदालत में शपथपत्र दाखिल कर उसके मेनेजर सेम लुत्फी पर ब्रिटनी की सम्पत्ति पर अपना कब्जा जमाने के लिए उसे लगातार धोखे से ड्रग देने और इसका आदी बनाने का आरोप लगाया है. हालांकि अस्पताल और पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने ब्रिटनी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बारे में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करने से मना कर दिया.
स्थानीय अखबार लॉस एंजलिस टाइम्स ने एक वेबसाइट के हवाले से बताया कि ब्रिटनी को कल देर रात अस्पताल से घर पहुंचा दिया गया और अदालत के आदेश के मुताबिक कोर्ट द्वारा नियुक्त मनोचिकित्सक घर पर ही उसका दिमागी परीक्षण करेंगे कि वह अदालती प्रक्रिया को समझने में सक्षम है या नहीं.


Click it and Unblock the Notifications