ब्रेंजिलिना का नया आशियाना

ब्रेड पिट और एन्जिलिना ने तय किया है कि वो फ्रांस में अपना नया जहान बसाएँगे. इस सिलसिले में दोनों ने एक प्रोपर्टी भी देखी है जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर है. इसमें लगभग पाँच एकड़ का गार्डन है जो ब्रेड के मोटरसीयिकल के शौक को पूरा करेगा.
अपनी डिलिवरी के सम्बन्ध में एन्जिलिना ने हॉस्पिटल मे बात भी कर रखी है. ब्रंजिलिना अपने इस फैसले से बहुत ही खुश हैं और उत्साहित भी हैं. एन्जिलिना तो इतनी ज़्यादा खुश हैं की उस उमंग में उन्होंने कुछ दिनों पहले एक हवाई यात्रा की और प्लेन की पायलट भी वो ख़ुद ही थी. उनके पास प्लेन चलाने का लाइसेंस है और अपने बेटे मेडोक्स के साथ उन्होंने ये यात्रा की.
हालांकि ऐसा करना उनके लिए खतरनाक था लेकिन उन्होंने इसका बहुत लुत्फ़ उठाया.


Click it and Unblock the Notifications