..................... Brad Pitt is the best father, says co-star । ब्रैड पिट हैं सबसे अच्छे पिता - Hindi Filmibeat

ब्रैड पिट हैं सबसे अच्छे पिता

By Staff

brade pitt
एंजेलिना जोली के साथी और अमेरिकी अभिनेता एवं फिल्म निर्माता ब्रैड पिट को उनकी सह-अभिनेत्री ताराजी पी. हेनसन सबसे अच्छा स्टार पिता कहती हैं।

पेशेवर और निजी जिंदगी दोनों में बखूबी संतुलन रखने की पिट की कला देख हेनसन आश्चर्यचकित और प्रभावित हैं। हॉलीवुड फिल्म 'द क्यूरियस केस ऑफ बेन्जामिन बटन' में पिट के साथ अभिनय कर रहीं हेनसन के अनुसार शूटिंग के दौरान वे अपने बच्चों के साथ भी काफी समय बिता लेते हैं।

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार हेनसन कहती हैं कि शूटिंग के दौरान पिट के साथ प्रतिदिन उनका एक बच्चा जरूर होता है, जिसके साथ बीच-बीच में वे मस्ती भी करते रहते हैं।

वे कहती हैं कि उन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि वे सेट पर हैं। उनमें बिल्कुल भी घमंड नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X