..................... Jolie threatens to leave Pitt | जोली ने दी पिट को छोड़ने की धमकी - Hindi Filmibeat

जोली ने दी पिट को छोड़ने की धमकी

By Staff

brad pitt angelina jolie
लंदन, 24 सितम्बरः हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जोली ने अपने साथी ब्रैड पिट से अलग होने की धमकी दी है। उनका कहना है कि जब से उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, तब से पिट ने काफी घूमना शुरु कर दिया है।

वेबसाइट 'दी सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक पिछले कुछ हफ्तों से जोली अपना ज्यादातर समय दक्षिणी फ्रांस में बिता रही हैं। एक सूत्र ने बताया कि जोली ने पिट से कह दिया है कि अगर वे घर नहीं आए, तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। जोली ने उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि वे घर छोड़कर होटल में रहने चली जाएंगी, लेकिन पिट ने उन्हें मना लिया।

इस जोड़े के छह बच्चे हैं। दोनों का दावा है कि उनके संबंध अच्छे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X