..................... Beware of Britney Spears: Colins | लड़कियां स्पीयर्स से बचकर रहें: कोलिंस - Hindi Filmibeat

लड़कियां स्पीयर्स से बचकर रहें: कोलिंस

By Staff

Britney Spears
ब्रिटिश अभिनेत्री जोन कोलिंस ने अभिभावकों को हिदायत दी है कि वे अपनी बेटियों को ब्रिटनी स्पीयर्स जैसी मॉडलों से दूर रखें और एमिली ब्लंट और एलेन पेज की राह पर चलने को प्रेरित करें।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार 75 वर्षीय कोलिंस ने कहा, "आज युवतियां पॉप की मुरीद हो गई हैं। सभी हालीवुड सितारे भी आज पॉप से जुड़े हैं। इसके बावजूद ब्लंट, पेज और एनी हैथवे मुझे पसंद हैं।"

कोलिन मानती हैं कि जब वह स्पीयर्स और पेरिस हिल्टन को बिना कपड़ों के देखती हैं तो दुखी हो जाती हैं।

वह कहती हैं, "ऐसे में कोई भी साधारण युवती फोटो खिंचवाने बाहर नहीं जा सकती। लेकिन इंग्लैंड में ऐसी लड़कियां ग्लैमर मॉडल बन चुकी हैं जो किसी भी तरह अखबारों में अपनी तस्वीर छपवाने के लिए तैयार हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X