लैविग्न को ब्रिटेन में कार्यक्रम पेश करना है पसंद

वेबसाइट 'एनानोवा डॉट कॉम' के अनुसार उन्हें अमेरिका के अपने प्रशंसकों की तुलना में यूरोप के प्रशंसकों के बीच कार्यक्रम पेश करना ज्यादा अच्छा लगता है।
वे कहती हैं कि उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कुराहट रहती है। वे सिर्फ अपने लिए गाने लिखती हैं। वे जो महसूस करती हैं और जिससे उन्हें खुशी मिलती है, सिर्फ वही लिखती हैं।
उन्होंने कहा कि उनका अलग अंदाज ही हालीवुड में औरों से उन्हें अलग करता है। उन्हें खुद से ही प्रेरणा मिलती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications