ऐशले के बचपन का अकेलापन

By Staff

Ashley Judd
अभिनेत्री ऐशले जुड ने बचपन के अकेलापन को अवसाद का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी गायिका मां नाओमि अक्सर विश्व भ्रमण पर रहती थीं और वह घर पर अकेली रहने को मजबूर थीं। ऐसे में वह अवसाद की शिकार हो जाती थीं।

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार सन 2006 में टेक्सास के बफैलो गैप स्थित 'शेड्स ऑफ होप ट्रीटमेंट सेंटर' में जाने के बाद अवसाद से अपनी इस लड़ाई के विषय में उन्होंने सार्वजनिक रूप से बता दिया।

वह कहती हैं, "बचपन में साल के 10 महीने में बिल्कुल असुरक्षित जीवन जीने को मजबूर रहती थी। आठ साल की उम्र में मैं पहली बार गहरे अवसाद में चली गई थी, लेकिन किसी को भी यह बात मालूम नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X