बच्चों की ख्याल खुद करते हैं एंथनी-जेनिफर
अभिनेत्री जेनिफर लोपेज और उनके गायक पति मार्क एंथनी दो पालियों में अपने जुड़वा बच्चों की देखभाल खुद ही कर रहे हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार तीन महीने के मैक्स और एमने की परवरिश वे खुद ही कर रहे हैं। एंथनी ने बताया कि माता-पिता बनने का अनुभव उन्हें अद्भूत लग रहा है।
जेनिफर को वह एक बेहतरीन मां मानते हैं और कहते हैं, "रात 10 से सवेरे 8 बजे तक उनकी देखभाल का जिम्मा मेरा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications