प्रेमी को भुलाने के लिए हैथवे ने ली छुट्टी

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार अपने प्रेमी व इटली के उद्योगपति रैफेलो फॉलेरी की कैथोलिक चर्च की अमेरिकी संपत्ति को लेकर धोखाधड़ी और घोटाले के षड्यंत्र के संदेह में गिरफ्तारी के बाद हैथवे उनसे अलग हो चुकी हैं।
इस घोटाले से अलग रहने के लिए हैथवे ने खुद को काम में व्यस्त कर लिया था, लेकिन जब वे निर्देशक व मित्र जोनाथन डेम से मिलने न्यूयॉर्क पहुंची तो एक बार फिर उन्हें रैफेल की यादों ने घेर लिया।
अब तक काम में व्यस्त रहने के कारण इस ओर उनका ध्यान नहीं गया था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पा रहा है। अब वे छुट्टी लेकर खुद को संभालना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications