एंजेलीना अभी तक मुझसे नाराज है: ब्लैक

ब्लैक नहीं जानते थे कि यह बात सभी को मालूम नहीं है। 'कान फिल्म महोत्सव' के दौरान साक्षात्कार में यह बात उन्होंने हंसी-मजाक में कह दी। उनकी यह बात सुनकर पास बैठी एंजेलीना पर मीडियाकर्मियों ने सवाल दागने शुरू कर दिए।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार ब्लैक को आशंका है कि एंजेलीना और उनके साथी पिट इस वजह से उनसे नाराज हैं। फिल्म 'कुंगफू पांडा' में ब्लैक एंजेलीना के साथ अभिनय कर रहे हैं।
वह कहते हैं, "बच्चों के साथ खेलने या फिर एक प्याली चाय तक के लिए अब तक उन्होंने मुझे नहीं बुलाया है। स्पष्ट है कि वे मुझसे नाराज हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications