ब्रंजेलिना के घर आएंगे जुड़वाँ बच्चे
ख़बर है कि एंजेलिना जोली प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही जुड़वाँ बच्चों कि माँ बनाने वाली हैं. इस बात की पुष्टि अब तक ना तो ब्रेड पिट ने की है और न ही उनकी पत्नी एंजेलिना जोली ने.
ब्रिटेन की एक मैगजीन के अनुसार एंजेलिना जब क्रिटिक्स अवार्ड्स के लिए आई थी तभी वो गर्भवती थी.
उनके चेहरे की रौनक देखकर लोगों ने इस बात का अंदाजा लगा लिया था और अब तो ऐसे बहुत से तथ्य सामने आ चुके हैं जिस से ये साबित होता है कि ब्रंजेलिना जल्द ही जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनाने वाले हैं.
उनके एक करीबी मित्र के कहना है कि ब्रंगेलिना अपनी एक फुटबाल टीम बनाना चाहते हैं. पहले ही उनके चार बच्चे हैं और अब दो और आ जाने से आधा दर्जन हो जायेंगे. हमारी तरफ़ से भी ब्रंजेलिना को बधाई.


Click it and Unblock the Notifications