खुद को खुशकिस्मत मानती हैं एंजेलीना

इन दिनों फ्रांस में रह रहीं एंजेलीना गर्भवती हैं। उम्मीद की जा रही है कि साथी ब्रैड पिट के दो जुड़वा बच्चों को वह जन्म देंगी।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जोली ने कहा, "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं। ज्यादातर माताएं ऐसा नहीं कर सकतीं। बहुत कम समय तक काम करके भी मैं खबरों में बनी रहती हूं।"
कुछ दिनों पहले ही फ्रेंच रिवीयरा में इन्होंने 3.5 करोड़ पाउंड की संपत्ति खरीदी है।
वह कहती हैं, "आपस में तालमेल बैठाकर ज्यादा से ज्यादा समय हम बच्चों को देने की कोशिश करते हैं। बच्चों को हम कभी भी अकेला नहीं छोड़ते। हम दोनों में से एक हमेशा घर पर मौजूद होता है। इस साल मैं वैसे भी पूरा समय परिवार के साथ बिताने वाली हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications