..................... Angelina was addited to drugs | मादक पदार्थो का सेवन करती थी जोली - Hindi Filmibeat

मादक पदार्थो का सेवन करती थी जोली

By Staff

Angelina Jolie
मानवीय कार्यो के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली ऑस्कर विजेता अभिनेत्री एंजेलीना जोली इस समय एक वीडियो के कारण परेशानी में पड़ गई हैं। इस वीडियो में एंजेलीना को मादक पदार्थो के सेवन करने वालों के बीच बैठे हुए दिखाया गया है।

वीडियो में दिखाया गया है कि एंजेलीना एक ऐसी औरत के सामने बैठी हैं जो हेरोइन का सेवन कर रही हैं।

इस वीडियो में अभिनेत्री एंजेलीना कहती हैं, "मैंने कोकीन, हेरोइन आदि मादक पदार्थो का सेवन किया, लेकिन मैंने यह सब बहुत पहले छोड़ दिया।"

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार इस वीडियो को 1999 में शूट किया गया था जब जोली मात्र 23 साल की थी। इसमें वह मुश्किल से अपने आंखों को खोल पा रही हैं और उनके बाल बिखरे हुए हैं और अपने जानवरों को मारे जाने के बारे में वह डिंगे हांग रही हैं।

जोली न्यूयार्क के चेलसा होटल के मादक पदार्थो के सेवन के अड्डे पर जाया करती थीं। अड्डे के उनके साथी ने बताया, "वह बताया करती थी कि कैसे उसे एक अमीर घराने ने गोद ले लिया था।"

गौरतलब है कि जोली अपने साथी ब्रैड पिट के साथ सुखमय जीवन बिता रही हैं। जोली की एक लड़की और तीन गोद लिए हुए बच्चे हैं और ऐसी संभावना है कि गर्भवती जोली इस बार जुड़वां बच्चों को जन्म देंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X