एंजलिना जोली डायबिटीज के चपेट में

जोली ब्रैड पिट के जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं. उनके पैरों में सूजन भी आ गई है इसलिए खासतौर से उनके लिए बड़ी जूतियां खरीदी जा रही हैं.
सूत्रों के अनुसार पिछले महीने से ही वह गर्भकाल डायबिटीज से गुजर रही हैं इसलिए आहारविद् की देखरेख में हैं.
इस परिस्थिति से निकलने के लिए उन्हें समय पर सही डाइट और व्यायाम की जरूरत है लेकिन इस दौरान टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ा हुआ है.
सूत्र बताते हैं कि वह बीमार हैं, काफी कमजोरी महसूस कर रही हैं, शायद इसी कारण चिड़चिड़ी भी हो गई हैं. सफर के दौरान वह जल्दी थक भी जाती हैं.


Click it and Unblock the Notifications