बेटों के लिए फिल्म करेंगी एंजलीना

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, "जोली इन दिनों हालीवुड के मशहूर निर्देशक क्लिंट ईस्टवुड की फिल्म में हत्यारिन की भूमिका निभा रही हैं।
अपने गोद लिए बेटों मैडोक्स और पैक्स की खुशी के लिए वह इस फिल्म में काम कर रही हैं। उसे उम्मीद है कि उन दोनों को सिनेमाघर में यह फिल्म देखकर काफी खुशी होगी। "
जोली कहती हैं, "मैं इस एक्शन फिल्म में हत्यारिन की भूमिका निभा रही हूं। इस फिल्म में काम करना मुझे काफी अच्छा लग रहा है। मेरे बेटे है मेरी इस भूमिका से ये दोनों काफी खुश हैं। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications