वाइनहाउस के स्वास्थ्य में सुधार

हाल ही में वाइनहाउस ने दीवार में घूंसा मारा था, जिससे उन्हें काफी चोट पहुंची थी। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार इस घटना के बाद वाइनहाउस अपने सुरक्षाकर्मियों पर खूब बरसी। इस घटना के तुरंत बाद वे एक पार्टी में शिरकत करने चली गई।
गौरतलब है कि वाइनहाउस फेफड़े की बीमारी से भी जूझ रही है साथ ही इन दिनों उनके चेहरे पर भी दाग देखे जा रहे हैं, जिसे चर्म रोग माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications