अपने ही गाल पर सिगरेट बुझाई

लेकिन सच्चाई तो कुछ और ही है. असल में एमी ने ये दाग ख़ुद ही बनाया है. सूत्रों के मुताबिक एमी अपने कुछ मित्रों ने साथ एक रेस्तरां में गयीं थी. ये बात तो सभी अच्छी तरह जानते हैं कि एमी को सिगरेट पीने का कितना शोक है.
हमेशा की तरह एमी लगी सुट्टे पे सुट्टा मारने. इस पर होटल की वेट्रेस ने एमी से सिगरेट ना पीना की गुजारिश की. जब वेट्रेस ने तीसरी बार बोला तो एमी मैडम ने गुस्से में आकर अपने ही गाल पर सिगरेट को बुझाया. एमी का गाल बुरी तरह झुलस गया और वहाँ बैठे लोग सकते में आ गए.
इसे एमी का गुस्सा कहें या अपने आपको सबकी नज़रों में लाने का एक तरीका. लेकिन आख़िर तकलीफ तो एमी को ही झेलनी पड़ी. उन्होंने तुरंत फाउंडेशन लगाकर उस दाग को छिपाना चाहा लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं हो पायीं. बल्कि वो दाग और उभर कर दिखने लगा.
इसे ही कहते हैं 'ख़ुद के पैर में कुल्हाडी मारना.'


Click it and Unblock the Notifications