बौद्ध धर्म की शरण में एमी वाइनहाउस

वे इन दिनों 'नाम म्योहो रेंगे क्यो' का मंत्र गुनगुनाती हुई जापानी बौद्ध भिक्षु निशिरिन के दर्शन में अपने लिए शांति की तलाश कर रही हैं।
वेबसाइट 'दीसन डॉट को डॉट यूके' ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "उनके एक संगीतकार ने उनका परिचय बौद्ध संगीत से कराया। वह रोज सुबह और रात में सोने से पहले दस मिनट तक इसे गाती हैं। वे यू ट्यूब पर इससे जुड़े वीडियो भी देखती हैं और उनका मानना है कि इससे उन्हें शांति मिलती है।"
सूत्रों ने कहा कि एमी का मानना है कि इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं और निश्चित रूप से यह उन्हें परेशानियों से निजात दिलाने में भी मदद करेगा।


Click it and Unblock the Notifications