एमी वाइनहाउस के समारोह में जुटे हजारों प्रशंसक

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार इस्ले ऑफ राइट में आयोजित इस समारोह में वाइनहाउस 45 मिनट देर से पहुंचीं, जबकि पेरिस में हुए एक कार्यक्रम में वे पहुंच ही नहीं पाई थीं।
'बैक टू बैक', 'लव इज ए लूजिंग गेम', 'यू नो आई एम नो गुड' जैसे अपने हिट गीत गाकर वाइनहाउस ने मौजूद प्रशंसकों का भरपूर मनोरंजन किया। ग्रेस जोन्स सहित कई विशिष्ठ अतिथि भी समारोह में मौजूद थे। इस सप्ताह ब्रिटेन में हुई तेज वर्षा की वजह से समारोह को काफी नुकसान हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications