शराब के नशे वाइनहाऊस हुईं हिंसक

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार बार के बाहर एक व्यक्ति ने उनकी मदद के लिए एक वाहन रूकवा दिया। इस पर एमी ने उसे एक जोरदार घूसा जड़ दिया। घूसा इतना तेज था कि वहां खड़े दूसरे व्यक्ति को भी जा लगा।
इस दौरान रास्ते में ड्रग लेने और गाड़ी चालक के साथ किराये को लेकर बहस करने का दोष भी उन पर लगा।
पीड़ितों में से एक मोरक्को का गायक मुस्तफा है। उसने बताया, "उसने चेहरे पर बहुत तेज वार किया था। वह एक औरत थी इसलिए मैं जवाबी हमला नहीं कर पाया।"
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "वह बहुत नशे में थी। टेबल के चारों ओर ड्रिंक फेंक रही थी।"
इंडो-एशिया न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications