60 की उम्र में 38 साल के बॉयफ्रेंड के साथ सरेआम 'चुंबन' करती नजर आई ये हीरोइन

द ईस्टएंडर्स की एक्ट्रेस मिशेल कोलिन्स अक्सर अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने के बाद से चर्चा में रहती हैं। 60 वर्षीय मिशेल ने अपने से 22 साल छोटे टॉय ब्वॉय माइक डेविडसन को डेट करने के बाद पिछले साल शादी कर ली थी।
शादी से पहले मिशेल उम्र में छोटे माइक को डेट करने के कारण चर्चा में रहती थी और अब शादी के बाद सरेआम उनके साथ इंटीमेट होने के कारण चर्चा में रहती हैं। इसी वजह से एक बार फिर से वे चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में मिशेल और उनके पति माइक डेविडसन आपस में एक-दूसरे को सरेआम किस करते नजर आए। ऐसा लगता है कि जैसे मिशेल को पीडीए मोमेंट्स बहुत पसंद हैं। इसलिए वे सरेआम कभी अपने पति को चुमते हुए नजर आती हैं तो कभी उनके साथ इंटीमेट होती हुई नजर आती हैं। ऐसा लगता है मानो मिशेल सबको यह बताना चाहती है कि उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता, उम्र का फासला सिर्फ एक नंबर है और वे अपने हस्बैंड माइक के साथ बहुत खुश हैं।
दिलचस्प बात ये है कि बेशक मिशेल और माइक सरेआम पीडीए मोमेंट शेयर करते हैं लेकिन मिशेल के इंस्टाग्राम पर माइक के साथ बहुत ही कम तस्वीरें देखने को मिलेंगी। वहीं माइक डेविडसन इंस्टा अकाउंट का भी यही हाल है। हालांकि शादी के बाद मिशेल ने मीडिया को बताया था कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे माइक से शादी करेगी, लेकिन उनके मुताबिक प्यार जैसे अंधा होता है और वह खुद को डेविडसन के साथ जोड़ने से नहीं रोक पाईं।
हैरानी की बात ये है कि मिशेल ट्विटर पर बहुत एक्टिव नहीं है लेकिन ट्विटर पर जब भी आती है अपने डॉग्स की फोटो पोस्ट करना नहीं भूलती। मिशेल ने अपने इंस्टाग्राम पर भी डॉग के साथ कई फोटोज पोस्ट की हुईं है।
आपको बता दें मिशेल ना सिर्फ एक्ट्रेस और लवर हैं बल्कि एक मां भी है और डॉग लवर भी हैं। जल्दी ही वे मिस द किस फिल्म में नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications