हॉलीवुड एक्ट्रेस ने पहना नूरजहां का 400 साल पुराना ताजमहल नेकलेस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्गाेट रॉबी (Margot Robbie) ऑस्ट्रेलिया की मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह निर्माता भी हैं। बता दें कि वह अपनी बेहतरीन फिल्मों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। खास करके 'बार्बी' (2023) 'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' (2013) 'सुसाइड स्काड' (2016) फिल्मों के लिए एक्ट्रेस का नाम देशभर में है, लेकिन फिलहाल तो वह इन दिनों अपने गले में पहने गए नेकलेस की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं।

बता दें कि एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म 'वुथरिंग हाइट्स' को लेकर प्रचार कर रही हैं। जिसके चलते उन्हें बुधवार को रेड कार्पेट पर ग्लैमर दिखाते देखा गया। इस खास मौके पर रॉबी बेहद ही शानदार गाउन पहने दिखी थीं। उनके लुक्स ने सभी का जमकर ध्यान खींचा, लेकिन उनके गले में जो नेकलेस था उसने तो उन्हें दुनियाभर में चर्चा का विषय बना दिया।
बता दें कि रॉबी ने जो नेकलेस कैरी किया है वह कोई आम नेकलेस नहीं बल्कि बहुत ही खास नेकपीस है। 69.42 कैरेट हार्ट शेप में बना टेबल कट डायमंड नेकलेस जिसपर रूबी से बनी कार्टियर चेन लगी हुई है। बता दें कि इस नेकलेस की कीमत 8 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। वहीं भारतीय रुपयों में इसकी कीमत लगभग 74 करोड़ रुपये है।
यह नेकलेस इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इस नेकलेस को मुगल संम्राट जहांगीर ने अपनी पत्नी नूरजहां के लिए गिफ्ट किया था। यह नेकलेस 17वीं सदी का है। जिसपर फारसी भाषा में लिखा है- प्यार हमेशा बना रहे। इस नेकलेस में नूरजहां का नाम भी उकेरा गया है। जहांगीर के बाद इस नेकलेस को शाहजहां ने मुमताज को दिया था। मुमताज कि मौत के बाद जब ताजमहल बना तब इस डायमंड नेकेलेस का नाम ताज महल डायमंड पड़ा।
बता दें कि 20वीं सदी में यह डायमंड अलग-अलग हाथों में पहुंचा। बाद में 1971 में फ्रेंच लग्जरी ब्रांड कार्टियर ने इसे खरीदा। कार्टियर ने इसे रीडिजाइन करवाया। इसके बाद 1972 में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड बर्टन एलिजाबेथ टेलर के लिए स्पेशल गिफ्ट की तलाश में थे। तब उन्होंने इस नेकपीस को खरीदा और वाइफ को गिफ्ट किया। धीरे-धीरे करके यह नेटपीस अलग-अलग नामी हस्तियों के गले में देखा गया वहीं अब इस नेकपीस को रॉबी ने कैरी किया है जो अब जमकर चर्चाओं का विषय बना है।


Click it and Unblock the Notifications











