कोरोना पॉज़िटिव है रेप की सज़ा काट रहे हार्वे विन्सटीन, डॉक्टर हू स्टार के पिता की कोरोना से मौत
कुछ ही दिन मशहूर हॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर हार्वे विन्सटीन को रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद हुई है। अब वो जेल में कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं। जेल के दो कोरोना पॉज़िटिव कैदियों में से एक विन्सटीन थे।
अब उन्हें बिल्कुल अलग सेल में शिफ्ट किया जा रहा है और पूरी कोशिश की जा रही है कि ये संक्रमण ना फैले। अगर स्थिति ठीक ना रही तो उन्हें क्वारंटीन सेंटर शिफ्ट किया जा सकता है।

वहीं दूसरी तरफ, अंग्रेज़ी सीरीज़ डॉक्टर हू की एक्टर सोफिया माईल्स ने नोवेल कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे अपने पिता को खो दिया है। उनकी और उनकी पिता की दुखी कर देने वाली तस्वीर तेज़ी से वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में सोफिया मास्क और ग्लव्स पहने अपने पिता के साथ हैं जो अस्पताल के बिस्तर में वेंटिलेटर पर अपनी आखिरी सांसे गिन रहे हैं।
देखिए अब तक हॉलीवुड के कौन कौन से बड़े नाम कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications












