70 की उम्र में इस एक्टर की जिंदगी हुई बदहाल, दिन-ब-दिन बिगड़ रही तबीयत, अब बोलना-पढ़ना और चलना हुआ नामुमकिन

Bruce Willis

Bruce Willis health update: जब भी दुनियाभर के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स का नाम लिया जाता है तो इस फेहरिस्त में ब्रूस विलिस का भी नाम आता है। हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ब्रूस विलिस, जिन्होंने डाई हार्ड, पल्प फिक्शन और द सिक्स्थ सेंस जैसी हिट फिल्मों से दुनियाभर में पहचान बनाई, इन दिनों खतरनाक बीमारी से जूझ रहे हैं और फैंस उनकी अच्छी सेहत की दुआ मांग रहे हैं।

आपको बता दे, ब्रूस विलिस फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया (FTD) जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वे ठीक से बोल नहीं पाते, पढ़ नहीं पाते और चल भी नहीं पा रहे हैं।

बीमारी की शुरुआत और मौजूदा स्थिति

साल 2022 में ब्रूस को पहली बार अफेसिया (Aphasia) का पता चला था, जिसमें व्यक्ति को बोलने और दूसरों से बात करने में प्रॉब्लम होती है। समय के साथ उनकी स्थिति और बिगड़ती गई और अब डॉक्टरों ने उन्हें फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया (FTD) होने की पुष्टि की है।

यह बीमारी दिमाग के उन हिस्सों को प्रभावित करती है जो भाषा, बर्ताव और सोचने-समझने की क्षमता से जुड़े होते हैं।

फ्रंटोटेम्पोरल डिमेंशिया क्या है?

FTD एक दुर्लभ प्रकार का डिमेंशिया है, जो आमतौर पर 45 से 64 साल के लोगों को प्रभावित करता है।
इस बीमारी में सबसे पहले व्यवहार में बदलाव, शब्दों को ढूंढ़ने में दिक्कत और फैसले लेने की क्षमता में कमी आती है। जैसे-जैसे यह बीमारी बढ़ती है, व्यक्ति को बोलने, लिखने और यहां तक कि चलने में भी परेशानी होने लगती है।

परिवार साथ में है खड़ा

इस कठिन वक्त में ब्रूस अकेले नहीं हैं। उनकी पत्नी एम्मा हेमिंग विलिस, पूर्व पत्नी डेमी मूर और उनके बच्चे लगातार उनके साथ हैं। परिवार सोशल मीडिया के जरिए उनकी सेहत से जुड़े अपडेट फैंस तक पहुंचाते रहते हैं और उन्हें मिल रहे प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद भी करते हैं।

फैंस मांग रहे दुआएं

ब्रूस विलिस की बीमारी की खबर सामने आने के बाद, दुनियाभर के फैंस सोशल मीडिया पर दुआएं और सपोर्ट भेज रहे हैं। उनकी हालत ने FTD जैसी कम जानी-पहचानी बीमारी के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाई है, जिससे इस बीमारी से जूझ रहे मरीजों और उनके परिवारों के दर्द को लोग बेहतर समझ पा रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bruce willis
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X