..................... Hindus dislike Hollywood making film on re-imagined Ramayana | | 'रामायण' से तोड़मरोड़ बर्दाश्zwj;त नही - Hindi Filmibeat

'रामायण' से तोड़मरोड़ बर्दाश्‍त नही

By Staff

Ramayana
हॉलीवुड की फिल्म निर्माता कंपनी मेंडले पिक्‍चरस, मार्क कैंटन और लिक्विड कामिक्‍स एक साथ मिलकर रामायण पर फिल्म बनाने जा रहे है, जिस पर कुछ हिंदू संगठनों का कहना है कि फिल्म में उनके इस पवित्र ग्रंथ की कथा के साथ तोड़मरोड़ न किया जाए।

मनोरंजन कारोबार पत्रिका 'वेराइटी' के अनुसार लास एंजेलिस की इस फिल्म कंपनी ने नई पीढ़ी के गुरु दीपक चोपड़ा और फिल्म निर्माता शेखर कपूर द्वारा तैयार की गई कॉमिक सीरीज 'रामायण 3392 एडी' के अधिकार खरीद लिए हैं।

इस फिल्म को परदे पर उतारने का काम जॉन कॉली का होगा, हालांकि अब तक इसके निर्देशक के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

कुछ साल पहले आई फिल्म 'लव गुरु' के प्रदर्शन पर रोक लगाने को लेकर आंदोलन कर चुके हिंदू नेता राजन जेड ने इस बारे में कहा कि हॉलीवुड में रामायण पर आधारित फिल्म बनाया जाना स्वागत योग्य है, लेकिन यदि इस फिल्‍म में हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई तो हम आंदोलन करने से नहीं हिचकिचाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X