चोरी हुआ हिल्टन का बर्थ डे केक

पार्टी में एक बिन बुलाए मेहमान पाज अपने नजदीकी मित्र केविन के साथ पहुंचे थे। उन्होंने जब देखा कि तीन परतों वाली खूबसूरत लाल रंग की केक को लोगों को नहीं परोसा जा रहा है तो उन्होंने उसे साथ लेकर जाने का फैसला किया। पार्टी में करीब 300 मेहमान थे।
अपने ट्विटर पेज पर पाज ने लिखा, 'मैं सुबह 2,000 डॉलर के केक साथ जगा। यह बहुत बड़ा था। यह लाल रंग का था और काफी स्वादिष्ट भी था। दरअसल मैंने यह फैसला किया कि कोई भी व्यक्ति मेरे सामने 2,000 डॉलर के केक को बर्बाद नहीं कर सकता।' पाज ने स्वीकार किया कि सुरक्षाकर्मियों की नजरों से बचकर वह इस केके को घर से बाहर ले जाने की योजना बनाकर ही आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











