अपनी फैशन लाईन शुरू करेंगी हिलेरी स्वांक
ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री हिलेरी स्वांक अपने फैशन संग्रह के साथ फैशन उद्योग में उतरने की तैयारी कर रही हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक स्वांक ने इसके लिए डीएमए डिजायनर्स मैनेजमेंट एजेंसी के साथ समझौता किया है।
डीएमए के सह संस्थापक मार्क बेकमैन ने कहा कि स्वांक दरअसल टी-शर्ट्स लांच करना चाहती हैं, जो उत्साह पैदा करने वाला हो। लेकिन एक जिमनास्ट होने के कारण वह उसे ज्यादा से ज्यादा खेल के करीब रखना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
