हैली बैरी को जल्द ही दूसरे बच्चे की उम्मीद
अभिनेत्री हैली बैरी जो हॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकीं हैं, माँ बनने वाली हैं. हॉलीवुड की अश्वेत अभिनेत्री के रूप में उन्हें काफी सराहा गया है. ऑस्कर विजेता हैली और उनके जीवन साथी गेब्रियल ऑब्रे ने हाल ही में इस खुशखबरी का मीडिया के समक्ष एक साक्षात्कार में खुलासा किया है। 'यूएसमैगजीन.कॉम" नामक एक वेबसाइट के अनुसार दोनों जल्द ही दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं. हैली ने बताया चाहे बालक हो या बालिका, वे दोनों के लिए बराबर रूप से उत्साहित हैं. मुबारक हो हैली...


Click it and Unblock the Notifications