..................... हैली बेरी प्रेस फोटोग्राफर्स से खासी नाराज, Helly berry got angry on photographers - Hindi Filmibeat

हैली बेरी प्रेस फोटोग्राफर्स से खासी नाराज

By Staff

ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री हैली बेरी जबहॉलीवुड में कार ड्राइव कर रही थीं, तभी फोटोग्राफरों का एक झुंड उनकी गाड़ी के पीछे लपक गया.

इस आपाधापी में उनकी गाड़ी दीवार से टकरा गई और इससे उनकी जान को भी खतरा हो सकता था. इस घटना में बेरी की कार डेंट हो गई.

इन दिनों बेरी प्रेस फोटोग्राफर्स से खासी नाराज हैं. उनका कहना है कि हाल ही में उनके द्वारा गर्भवती होने की घोषणा ही उनके लिए मुसीबत का सबब बन रही है. हैली ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि उन्हें कोई आंतरिक चोट नहीं पहुंची, क्योंकि यदि ऐसा कुछ होता तो उनके गर्भस्थ शिशु पर भी असर पड़ सकता था.

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के वक्तफोटोग्राफर्स ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे थे कि जैसे इसके पीछे वे जिम्मेदार न हों. उन्हें आशंका है कि इस खबर को वहां तोड़-मरोड़कर प्रकाशित किया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X