सुपरमॉडल कहलाने के लायक नहीं क्लूम
मशहूर फैशन डिजायनर वूल्फगैंफ जूप ने कहा है कि जर्मनी की सुपरमॉडल हेइदी क्लूम शारीरिक लिहाज से सुपरमॉडल कहलाने के लायक नहीं रह गई हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक जूप ने 'जीक्यू' पत्रिका के आवरण पृष्ठ पर प्रकाशित क्लूम की नग्न तस्वीर देखने के बाद यह बात कही।
जूप के मुताबिक उस तस्वीर में क्लूम काफी भारी-भरकम दिख रहीं थी, जो एक सुपरमॉडल के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
जूप ने कहा, "क्लूम अब सुपरमॉडल नहीं रहीं। शारीरिक रूप पर इस ओहदे को खो चुकी हैं। अब तो उन्हें विज्ञापनों से ही अपना काम चलाना होगा। रैंप उनके लिए बीते दिनों की बात हो गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











