हैवी बेबी बंप में घूमने निकली ये प्रेग्नेंट एक्ट्रेस, हालत हुई खराब .. आनन फानन में अस्पताल में भर्ती

Jana Kramer Hospitalized During Babymoon: अमेरिकी गायिका और एक्ट्रेस जाना क्रेमर इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और मंगेतर एलन रसेल के साथ बेबीमून इंजॉय कर रही थीं। इसी बीच हसीना को लेकर हैरान करने वाी खबर सामने आई है। दरअसल, बेबी मून के दौरान इस हसीना की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके कारण उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।
मंगेतर एलन रसेल के साथ बेबीमून के दौरान किडनी में संक्रमण के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दर्द को नजरअंदाज न करने के महत्व पर जोर देते हुए अपने अस्पताल में भर्ती होने के अनुभव के बारे में विस्तार से बताया। जाना क्रेमर के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने और बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
वन ट्री हिल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया किया कि उन्हें एक गंभीर बैक्टिरियल इंफेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसने उनकी किडनी को प्रभावित किया था। उन्होंने बताया, "ठीक है। हमारा बेबीमून योजना के अनुसार नहीं रहा, लेकिन कुछ सबक सीखे गए। सबसे पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात, बच्चा अच्छा है।"
जाना पिछले कई हफ्तों से पीठ दर्द का सामना कर रही थी, लेकिन यह सोचकर उन्होंने इस हल्के में लिया कि यह गर्भावस्था का एक सामान्य हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा, "सबक नंबर एक...दर्द को यूं ही अनदेखा न करें, क्योंकि यह आपके विचार से कहीं अधिक गंभीर हो सकता है।"
39 साल की हसीना ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि माताएं अक्सर चेतावनी के संकेतों को नजरअंदाज कर देती हैं क्योंकि वे अपने स्वास्थ्य से अधिक अपने परिवार की देखभाल को प्राथमिकता देती हैं। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि कैसे वह अपने बच्चे के आने का जश्न मनाने के लिए फ्लोरिडा की यात्रा के दौरान एक ब्रेकिंग पॉइंट पर पहुंच गईं। क्रेमर ने खुलासा किया कि दर्द असहनीय हो गया और वह बीमार महसूस करने लगीं, जिसके कारण उन्हें और एलन को अस्पताल जाना पड़ा।
हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद, जाना ने अपने फॉलोअर्स को आश्वस्त किया है कि वह और उनका बच्चा दोनों ठीक हैं। उन्होंने आगे लिखा, "जब हम उतरे तो मैं दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी और मैं और भी अधिक बीमार महसूस करने लगी इसलिए हम अस्पताल गए।" अपने लंबे नोट में, जना क्रेमर ने अपने मंगेतर के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जो स्वास्थ्य संकट के दौरान उनके साथ रहे, यहां तक कि अस्पताल में एक पुल-आउट कुर्सी पर सोए भी।


Click it and Unblock the Notifications