'मुझे जबरदस्ती कमरे में ले गए और..' 18 साल की उम्र में इस हसीना के साथ हुआ था घिनौना काम? सहेली ने ही..

Hayden Panettiere Casting Couch: कास्टिंग काउच और घिनौनी घटनाओं की जब बात आती है तो ये सिर्फ हिंदी नहीं बल्कि हर इंडस्ट्री में होता है। इस वक्त एक मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री-गायिका हेडेन पैनेटियर का दर्द सामने आया है और ये काफी हिला देने वाला है।

Hayden Panettiere

36 साल की हेडेन पैनेटियर ने खुलासा किया कि कैसे 18 साल की उम्र में उनके साथ जबरदस्ती की गई थी और एक अधेड़ सेलेब्रिटी के सामने ले जाया गया था। ऐसा करने वाली कोई और नहीं बल्कि उनकी दोस्त ही थी।

उसके बाद जो भी कमरे में हुआ वो हैरान करने वाला था। हेडेन पैनेटियर इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं लेकिन उस वक्त वो इंड्स्ट्री में नईं थीं और काम खोजने की कोशिश कर रहीं थीं। अभिनेत्री के खुलासों से लोग हैरान हैं कि क्या हर इंडस्ट्री में इस तरह का घिनौनी काम करने के लिए नई हीरोइनों को फोर्स किया जाता है।

बिस्तर पर बिना कपड़ों के लेटा था बहुत फेमस आदमी

अमेरिकी अभिनेत्री-गायिका हेडेन पैनेटियर का कहना है कि, 18 साल की उम्र में उनको नाव में बिठाकर एक जगह ले जाया गया था। ये उनकी बेस्ट फ्रेंड ने किया था जिसपर वो सबसे ज्यादा यकीन करती थीं। इस दौरान अभिनेत्री 'ऑन पर्पस विद जे शेट्टी' पर अपनी बातें बता रहीं थीं। हेडेन पैनेटियर ने कहा, दोस्त के द्वारा नाव में बिठाकर उनको एक कमरे में ले जाया गया जो कि नाव में ही था। इस दौरान वहां बिस्तर एक अधेड़ मशहूर इंसान बिना कपड़ों के लेटा था। मुझे जबरदस्ती उस शख्स के साथ बिस्तर पर लेटने के लिए कहा जा रहा था। अभिनेत्री को उस शख्स के साथ यौन क्रियाएं करने के लिए कहा गया लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं हुई।

गुस्से में आ गईं थीं हेडेन पैनेटियर

अभिनेत्री ने बताया कि, ''ये सब देखकर मैं बेहद गुस्से में आ गई थी। मैं सोच रही थी, 'ये सब नहीं हो सकता'।" आगे उनका कहना था कि, "मैं कूदकर तैरकर भाग नहीं सकती थी," फिर भी वह कमरे से भाग निकली और नाव पर कहीं और छिपने की कोशिश की। वहां पर मेरी हालत पर सहानुभूति दिखाने वाला कोई नहीं था। मुझे एहसास हुआ कि उनके लिए ये कोई नई बात नहीं थी।" अभिनेत्री को ये सोचकर काफी अफसोस हो रहा था कि उनके साथ धोखा उस व्यक्ति ने किया जिसपर वो सबसे ज्यादा यकीन करती थीं।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X