Harry Potter Rubeus Hagrid dies: हैरी पॉटर सीरीज़ के चहेते किरदार हैगरिड को निभाने वाले एक्टर रॉबी का निधन

मशहूर हॉलीवुड सीरीज़ हैरी पॉटर में हैगरिड [Rubeus Hagrid] की भूमिका निभाकर हर बच्चे के दिल पर राज करने वाले एक्टर Robbie Coltrane का 72 साल की उम्र में निधन हो गया।

Harry Potter Rubeus Hagrid dies

Harry Potter Rubeus Hagrid dies : मशहूर हॉलीवुड सीरीज़ हैरी पॉटर में हैगरिड [Rubeus Hagrid] की भूमिका निभाकर हर बच्चे के दिल पर राज करने वाले एक्टर Robbie Coltrane का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री शोक कर रही है। हैरी पॉटर स्टार डैनियल रैडक्लिफ और हैरी पॉटर सीरीज़ की लेखिका जे के राउलिंग ने भी रॉबी के निधन पर शोक जताया है।

गौरतलब है कि रूबियस हैगरिड, हैरी पॉटर सीरीज़ के सबसे प्यारे किरदारों में से एक थे। वो हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया के खबरी भी थे और संरक्षक भी। उनका किरदार इतने प्यारे और मासूम तरीके से परदे पर उतारा गया था कि Hagrid से प्यार ना कर पाना असंभव बात हो जाती थी।

हैगरिड का किरदार निभाने वाले एक्टर रॉबी, यूं तो कई बड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन्हें अगर स्टारडम और दर्शकों का प्यार किसी किरदार से मिला तो वो था हैरी पॉटर फिल्मों में उनका किरदार।

उनके निधन पर हैरी पॉटर, एक्टर डैनियल रैडक्लिफ ने शोक जताते हुए लिखा - रॉबी, सबसे प्यारे लोगों में से एक है जिनसे मैं आज तक मिला हूं। हैरी पॉटर के सेट पर जब हम बच्चे थे तो वो पूरे समय हमें इंटरटेन करते रहते थे। खासतौर से Prisoner Of Azkaban के सेट पर जब हम उनके कमरों में घंटो सीन शूट करते थे। मुझे वो समय याद है क्योंकि वो लगातार हमारा हौसला बढ़ाते थे जब हम घंटों बारिश में फंसे थे। वो एक शानदार एक्टर और बेहतरीन इंसान थे। मैं बहुत खुशनसीब हूं जो मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला था। उनका जाना काफी दुखद है।

हैरी पॉटर सीरीज़ की लेखिका, जे के राउलिंग ने ट्वीट करते हुए लिखा - मैं ज़िंदगी में कभी किसी ऐसे इंसान से नहीं मिलूंगी जो रॉबी के आस पास भी आ पाए। वो एक अतुल्य टैलेंट था। और मैं बहुत ही खुशनसीब कि उसे जान पाई, उसके साथ काम कर पाई और उसके साथ हंसी बांट पाई। मैं उसे ढेर सारा प्यार भेजती हूं और उसके परिवार के लिए प्रार्थना करती हूं। सबसे पहले उसके बच्चों के साथ मेरी पूरी सहानुभूति।

गौरतलब है कि एक्टर Robbie Coltrane, स्कॉटिश एक्टर थे और जिनका जन्म 1950 में हुआ था। उनके निधन से हैरी पॉटर फैन्स जो खुद को Potterheads कहते हैं, शोक में हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार और फैन्स के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X