..................... Harry Potter greatest entertainer of the decade | सबसे चहेता बना हैरी पॉटर - Hindi Filmibeat

सबसे चहेता बना हैरी पॉटर

By Staff

लेखिका जे. के. रॉलिंग के काल्पनिक किरदार 'हैरी पॉटर" ने प्रत्येक टेलीविजन शो, फिल्म, गीतों और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट या यू ट्यूब जैसी वीडियो साइट को पीछे छोड़ते हुए सदी के सबसे बड़े 'मनोरंजक किरदार" का खिताब जीत लिया है।

वेबसाइट 'ओके डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक अमेरिकी पत्रिका 'एंटरटेनमेंट वीकली" ने 100 ऐसी मनोरंजक वस्तुओं की सूची तैयार की है जिन्होंने इस शताब्दी में लोगों का सबसे अधिक मनोरंजन किया हो। इस सूची में मनोरंजन विकल्पों के रूप में किताबें, संगीत, वीडियो और फैशन भी शामिल हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक लोगों के मन-मस्तिष्क में इस शताब्दी में पढ़े हुए या देखे हुए किसी भी अन्य किरदार की अपेक्षा हैरी पॉटर की छवि सर्वाधिक सुस्पष्ट है।

हैरी पॉटर श्रेणी की फिल्मों में डैनियल रैडक्लिफ द्वारा निभाए गए किरदार हैरी ने लोकप्रियता में 'यू ट्यूब' और टेलीविजन श्रेणी 'द सोप्रानोज" को भी पीछे छोड़ दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X