हैरी पॉटर फिल्में मेरी स्कूल जैसी थीं: एम्मा
19 नवंबर को रिलीज हो रही हैरी पॉटर श्रंखला की आखिरी फिल्म द डेथली हैलोज एम्मा के लिए बेहद मुश्किल रही। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक एम्मा कहती हैं, "मुझे यहां 10 साल हो जाएंगे और अब मैं नई चीजें करने के लिए तैयार रहूंगी। यह मेरे घर की तरह रहा है, यह मेरा स्कूल रहा है, यह मेरे परिवार जैसा रहा है। यह मेरे लिए सब कुछ था।"
'हैरी पॉटर' श्रृंखला की फिल्मों में पिछले 10 साल से किशोर जादूगर हरमियोनी ग्रैंगर की भूमिका निभाती रहीं अभिनेत्री एम्मा वॉटसन इस फिल्मी श्रृंखला के समापन से दुखी हैं लेकिन वह अपनी भविष्य की सम्भावनाओं के प्रति उत्साहित हैं।
एम्मा कहती हैं कि उन्हें उन बहुत से लोगों को छोड़ने में दुख महसूस होगा जिनके प्रति वह हमेशा फिक्रमंद रही हैं लेकिन वह अपने अन्य कामों को लेकर उत्साहित हैं। 'हैरी पॉटर एंड द डेथी हैलोज पार्ट्स 1 एंड 2' इस श्रृंखला की अंतिम फिल्में हैं।
एम्मा वाटसन हैरी पॉटर हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज हॉलीवुड emma watson harry potter harry potter and the deathly hallows hollywood


Click it and Unblock the Notifications
