पूरे विश्व में हैरी पॉटर ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़े

By Jaya Nigam

Harry Potter and The Deathly Hallows Poster
हैरी पॉटर की अंतिम फिल्म के पार्ट 1 'हैरी पॉटर एंड डेथली हैलोज' ने पूरे विश्व में रिकॉर्ड कमाई की है। इस फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड अलग-अलग श्रेणियों में तोड़े हैं। पूरे विश्व में इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 330 मिलियन डॉलर की कमाई की है। अमेरिका में इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है जबकि कनाडा में इस फिल्म के टिकट सबसे अधिक बिके हैं।

फिल्म ने 125 मिलियन डॉलर कमाए, यह अभी तक ओपनिंग डे पर कमाई के रिकॉर्ड बनाने वाली 6 वीं फिल्म है। हालांकि फिल्म अपने आकलित कमाई के रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी। अनुमान था कि फिल्म 128 मिलियन डॉलर कमाएगी लेकिन फिल्म ने हैरी पॉटर श्रंखला की अब तक की सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म हैरी पॉटर एंड द गॉबलेट ऑफ फायर के तोड़ दिए हैं। इस फल्म ने 102 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड कमाई की थी।

भारत में इस फिल्म ने 25 मिलियन डॉलर कमाए हैं। यह फिल्म अंग्रेजी सहित हिंदी, तमिल, तेलुगू भाषाओं में भारत में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिंदी में हैरी पॉटर और मौत के तोहफे नाम से रिलीज हुई थी। अन्य हैरी पॉटर फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी डेनियल रेडक्लिफ, एम्मा वॉटसन और रूपर्ट ग्रिंट ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X