हैरी पोटर की नई फिल्म है निराशापूर्ण
हैरी पोटर श्रृंखला की आगामी फिल्म 'हैरी पोटर एंड द हॉफ ब्लड प्रिंस' से दर्शक ज्यादा खुश नहीं दिखाई दे रहे।
हैरी पोटर के प्रशंसकों ने फिल्म का प्रिव्यू देखने के बाद कहा कि वे इससे खुश नहीं हैं। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार प्रशंसकों का कहना है कि फिल्म की कहानी दर्शकों को बांधने वाली नहीं है।
एक प्रशंसक ने कहा कि हैरी पोटर श्रृंखला की नई कहानी पढ़ने के बाद वह निराश हो गए हैं। उन्होंने कहा, "इस पुस्तक को जो भी पढ़ेगा वह निराश ही होगा।"
हालीवुड हैरी पोटर हैरी पोटर एंड द हॉफ ब्लड प्रिंस harry potter harry potter and the half blood prince hollywood


Click it and Unblock the Notifications