Death News: 'हैरी पॉटर' के 'डम्बलडोर' सर माइकल गैंबोन का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Harry Potter, Sir Michael Gambon

Harry Potter Dumbeldor Aka Sir Michael Gambon Death: हॉलीवुड फिल्म 'हैरी पॉटर' में एल्बस डंबलडोर की भूमिका निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में अस्पताल में आखिरी सांस ली है। ये दुखद खबर एक्टर की पत्नी और बेटे ने दी है। एक्टर की मौत की खबर से ना सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि फैंस को भी गहरा सदमा लगा है।

Publicist Clair Dobbs के अनुसार सर माइकल गैंबोन के निधन की जानकारी उनकी पत्नी लेडी गैंबोन और बेटे फर्गस ने दी। ये खबर देते हुए उन्होंने कहा कि, "हमे सर माइकल गैंबोन के निधन की घोषणा करते हुए बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। वो एक प्यारे पति और पिता थे।

दिवंगत एक्टर की पत्नी ने आगे कहा कि, सर माइकल गैंबोन की मौत निमोनिया की बीमारी की वजह से हुई है। इस बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन डॉक्टकों की कोशिश के बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने ये भी कहा कि सर माइकल ने बहुत ही शांति के साथ 82 साल की उम्र में आखिरी सांसे ली है। ऐसे में हम चाहते हैं कि आप इस बुरे वक्त में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और आपके समर्थन और प्यार के संदेशों के लिए धन्यवाद.."

बता दें कि सर माइकल ने ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि थिएटर्स में भी उम्दा भूमिका निभाई है। एक्टर ने पिंटर, बेकेट और एक्बोर्न के नाटकों में बेहतरीन काम किया है। हालांकि फैंस उन्हें ज्यादात्तर हैरी पॉटर के लिए ही याद करते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X