शुरूआती दिनों में ही हैरी पार्टर ने तोड़ा रिकार्ड

पिछले शुक्रवार को प्रदर्शित हुई इस फिल्म से रिकार्ड तोड़ बिक्री की तो उम्मीद थी लेकिन ये फिल्म रिकार्ड तोड़ देगी ये किसी ने नहीं सोचा था। 'कॉन्टेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक फिल्म वितरकों को उम्मीद है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में भी धमाल मचायेगी।
आपको बता दें पिछले दस सालों से हैरी पार्टर ने फिल्म जगत में एक अलग मुकाम बना लिया है। लोग इसे देखने को काफी लालायित रहते हैं लेकिन हैरी पॉटर ऐंड डेथली हॉलोज़- पार्ट 2 ' इस सीरीज की अंतिम फिल्म है। फिल्म में हैरी का रोल निभा रहे डेनियल रेडक्लिफ ने उम्दा प्रदर्शन किया है। फिल्म लोगों को डरा रही है, हंसा रही है जरूरत से ज्यादा लुभा रही है।
;

Click it and Unblock the Notifications











