'हैरी पॉटर' की अभिनेत्री को घरवालों ने दी जान से मारने की धमकी

By Neha Nautiyal

Afshan Azad
लंदन। मशहूर फिल्म 'हैरी पॉटर' की कई श्रृंखलाओं में पदमा पाटिल की भूमिका कर चुकीं बांग्लादेशी मूल की ब्रिटिश अभिनेत्री अफशां आजाद ने अपने पिता अब्दुल आजाद और भाई अशरफ पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

आफशां के मुताबिक इस साल मई में 22 वर्षीय अफशां के मेंचेस्टर स्थित घर में उनके परिवार के दो सदस्यों ने उन पर हमला किया था। उनके पिता और भाई ने आफशां से उनके ब्वॉय फ्रेंड के मुद्दे पर बहस की और उनसे कहा कि उन्हें अपनी रिश्ता खत्म कर देना चाहिए। जब आफशां ने अपने पिता और भाई की बात मानने से इंकार कर दिया तो उन्होंने आफशां से बुरी तरह मार पिटाई की और उन्हें बुरी तरह घायल अवस्था में छोड़कर चले गए।

आफशां के पिता अब्दुल और भाई अशरफ मेंचेस्टर के मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए थे। अशरफ पर शारीरिक हमले का भी आरोप था। अदालत में ये मामला स्थगित हो गया है। अब्दुल व अशरफ को 12 जुलाई तक के लिए जमानत पर रिहाई मिल गई। जमानत की शर्तो के मुताबिक दोनों अफशां से संपर्क नहीं कर सकते।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X