हैरी पॅाटर 'डेनियल रेडक्लिफ' कोरोना वायरस से पीड़ित? कहा- मैं बीमार दिखता हूं
कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की अफवाह भी सामने आ रही है। कुछ दिन पहले ये खबर सामने आयी थी कि सुपरस्टार जैकी चेन भी कोरोना वायरस का शिकार हो गए हैं। हालांकि ये गलत साबित हुआ। जैकी ने कहा कि वह सुरक्षित हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर नई अपडेट सामने लाते हुए कहा गया कि हैरी पॅाटर यानी कि डेनियल रेडक्लिफ भी कोरोना का शिकार हो चुके हैं। इसे लेकर हैरी पॅाटर के फैंस काफी दुखी और सहम गए थे।

इस महामारी का सबसे अधिक असर हॅालीवुड पर देखने को मिल रहा है। लेकिन अब इस मामले पर खुद डेनियल ने अपना रिएक्शन एक रेडियो शो के दौरान बातचीत में दिया है। चलिए जानते हैं कि क्या है सच्चाई।


Click it and Unblock the Notifications











