कम उम्र की लड़की से ब्याह रचाएंगे फोर्ड
हॉलीवुड अभिनेता हैरिसन फोर्ड अपनी मित्र सेलिस्टा फ्लॉकहार्ट से ब्याह रचाने जा रहे हैं। सेलिस्टा उनसे 22 साल छोटी हैं।
वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के अनुसार 66 वर्षीय अभिनेता ने वेलेनटाइंस डे के अवसर पर 44 वर्षीया फ्लॉकहार्ट के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। वे दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।
फोर्ड की यह तीसरी शादी होगी। फोर्ड और फ्लॉकहार्ट सात साल से ज्यादा अर्से से एक-दूसरे के करीब हैं।


Click it and Unblock the Notifications