' द सरोगेट' में दिखेंगी हेल बेरी

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक बेरी निर्देशक पाल वहरेएवन की नई फिल्म 'द सरोगेट' में अभिनय कर रही हैं। फिल्म में वह और उनके पति संतान पाने के लिए एक महिला की कोख किराए पर लेते हैं लेकिन बाद में उन्हें पता चलता है कि महिला पागल है।
वर्ष 2007 में आई बेरी की फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर' के बाद यह बेरी की पहली फिल्म होगी। उस फिल्म में वह ब्रूस विलिस के साथ नजर आई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











