न्यूड होकर स्वतंत्र महसूस करती हैं हेल बेरी
लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री हेल बेरी निर्वस्त्र होकर काफी स्वतंत्र महसूस करती हैं, लिहाजा वो चाहती हैं कि सार्वजनिक तौर पर निर्वस्त्र होने के खिलाफ कानूनों को खत्म कर देना चाहिए।
बेरी ने हाल ही में मेक्सिको में समुद्र तट पर निर्वस्त्र होकर तस्वीरें खींचवाई हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक अदभूत अनुभव था। वह काफी स्वछंद और स्वतंत्र अनुभव कर रही थीं।
वेबसाइट कॉन्टैक्ट म्युजिक डॉट कॉम ने उनके हवाले से कहा है, "मेक्सिको फोटोशूट के दौरान मैं खुश नहीं थी। अगर दुनिया मुझे परेशान न करे तो मैं हर रोज निर्वस्त्र होकर तस्वीरें खींचवाऊंगी।"
अभिनेत्री फिल्म 'इंट्रोड्यूसिंग डोरोथी डैंड्रिज' के लिए निर्वस्त्र हुईं थी और वर्ष 2001 में फिल्म स्वार्डफिश में टॉपलेस हुईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











