स्किन के लिए सेंसटिव हैल बैरी
कहाँ तो कुछ हॉलीवुड अभिनेता, अभिनेत्री अपनी जिंदगी में प्लास्टिक सर्जरी को अपरिहार्य जरूरत बना चुके हैं। वहीं कुछ लोग आज भी नेचुरल ब्यूटी की केयर कर के ही सुंदर दिखना चाहते हैं। इन्ही में से एक हैं, ऑस्कर विजेता अमेरिकी अभिनेत्री हैल बैरी। उनका कहना है कि वह मेक-अप के बजाय त्वचा की देखभाल पर अधिक ध्यान देती हैं।
43 वषीय बैरी कहता हैं ," मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लें। मेरा सिद्धांत है कि आपके पास जो है, उसका ख्याल रखिए। मैं अपनी त्वचा की देखभाल के प्रति बहुत गंभीर हूं। कभी भी मैक-अप हटाए बिना सोने नहीं जाती"
उन्होंने कहा,"त्वचा के देखभाल के प्रति मैं बहुत सचेत हूं, लेकिन मेक-अप पर ज्यादा ध्यान नहीं देती।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











