हैली बैरी के अजन्मे शिशु को मार डालने की धमकी
हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैली बैरी इन दिनों गुमनाम धमिकयों से परेशान है.
अपने अजन्मे शिशु के टुकडे-टुकडे करके मार डालनेकी धमकी मिलने के बाद हैली बैरी ने अपने लिए दो अंगरक्षको को नियुक्त किया है.
हैली को यह धमकी एक गुमनाम चिट्टी के ज़रिये मिली. उल्लेखनीय है कि हैली के पिता गोरे वंशज है और मां एफ्रो-अमेरिकन है.
आस्कर विजेता हैली ने कभी अंगरक्षक नहीं रखें लेकिन इस धमकी के बाद उन्हे ऐसा करना पडा. करीबी सूत्रो ने बताया किपुलिस इस बात पर जांच कर रही हैं. उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही धमकी देने वाले को दबोच लिया जाएगा.
जिस अजन्मे शिशु को मार डालने की धमकी दी जा रही है वह हैली बैरी और गाबरियल ओब्री की पहली संतान होगी.


Click it and Unblock the Notifications