फिर मां बनना चाहती हैं पाल्ट्रो
लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनीथ पाल्ट्रो एक और बच्चे की मां बनना चाहती हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि वह अपने पति क्रिस मार्टिन को इसके लिए मना रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, "पाल्ट्रो एक ओर बच्चे की मां बनने को बेकरार हैं। उन्हें वास्तव में लगता है कि इससे पूरा परिवार बहुत नजदीक आ जाएगा। वे दोनों ही भावुक हैं और एक और बच्चा आने से उन्हें आगे के लिए नई दिशा मिलेगी।" पाल्ट्रो और मार्टिन के पहले ही दो बच्चे एप्पल और मोसेज हैं।


Click it and Unblock the Notifications












